Monday, July 28, 2014

जीवन की पूर्णता के लिए भक्ति व शक्ति आवश्यक

मानव जीवन को कुशलता व सफलतापूर्वक जीने के लिए भक्ति व शक्ति दोनें का विकास आवश्यक है। यदि हम केवन एक पक्ष पर ही ध्यान देंगे तो जीवन कहीं न कहीं कष्ट कठिनाई से घिरने लगेगा। इस सत्य को दर्शाने वाली एक रोचक पुराण कथा का वर्णन किया जा रहा हैः-
पुराण में चर्चा हैः कोसल नरेश अनिरुद्ध एक काशीरात अविरुद्ध की। ये दोनों ही जगन्माता के निष्ठावान भक्त थे। संयोग से इल दोनों को ही महर्षि मुद्गल का मार्गदर्शन प्राप्त था। साझा मार्गदर्शन के बावजूद इनकी मति साझी न थी।इनके विचार अलग थे, प्रकृति या स्वभाव भिन्न था। महर्षि मुद्गल ने इन्हें अनेक तरह से समझाया, पर इन दोनों को बात पूरी न समझ में आई। अपने स्वभाव के अनुरूप कोसल नरेश अनिरूद्ध शक्ति की ओर आकर्षित थेऋ जबकि काशीराज अविरूद्ध की रुचि भक्ति की ओर थी। अनिरुद्ध जिस तरह से भक्ति को व्यर्थ समझते थे, ठीक उसी तरह से अविरुद्ध के लिए शक्ति निस्सार थी।
            महर्षि ने उन्हें अनेकों ढंग से समझाया। उनमें परस्पर मेल-मिलाव के प्रयास भी कराए, परन्तु उन्हें इसमें कोई विशेष सफलता नहीं मिली। स्वभाव के भेद के साथ उनकी दिशाएॅं भी भिन्न रहीं। हालाॅंकि ये दोनों ही महर्षि का विशेष आदर करते थे। इसीलिए उनके कारण इनमें प्रत्यक्ष में कोई विवाद न था। इसी बीच महर्षि ने तप के लिए हिमालय की ओर प्रस्थान किया। उनके प्रस्थान के साथ कोसल नरेश की शक्ति अब नियंत्रित न रही। काशी के राजा अपनी भक्ति के कारण लोकप्रिय थे। उनका नाम चहुॅं ओर फेल रहा था। वे दीनों के रक्षक और निराधार के आधार थे।
            कोसलपति ने जब उनकी कीर्ति का विस्तार देखा तो वे जल-भुन गए। झट उन्होंने सेना ली और काशी पर चढ़ आए। युद्ध में काशीराज हार गए और वन में भाग गए, पर किसी ने कोसल नरेश का स्वागत नहीं किया। काशीराज की पराजय से वहाॅं की प्रजा दिन-रात रोने लगी। कोसल नरेश ने देखा कि प्रजा उनका असहयोग कर कहीं विद्रोह न कर बैठे, इसलिए शत्रु को निःशेष करने के लिए उन्होंने घोषणा करा दी कि जो काशीपति को ढूॅंढ़ लाएगा, उसे सौ मोहरें दी जाएॅंगी। जिसने घोषण सुनी, आॅंख-कान बंद कर जीभ दबा ली।
            इधर काशीराज दीन-मलीन हो जंगलों में भटक रहे थे। एक दिन एक पथिक उनके सामने आया और पूछने लगा - वनवासी! इस वन का कहाॅं जाकर अंत होता है औ काशी का मार्ग कौन-सा है?“ राजा ने पूछा - तुम्हारा वहाॅं जाने का कारण क्या है?“ पथिक बोला - मैं व्यापारी हूॅं। मेरी नौका डूब गई है। अब द्वार-द्वार भीख माॅंगता फिरता हूॅं। मैंने सुना था कि काशी का राजा बड़ा उदार है, अतएव उसी के दरवाजे जा रहा हूॅं, शायद वही मेरी कुछ मदद कर सके।थोड़ी देर कुछ सोचकर राजा ने कहा -चलो, तुम्हें वहाॅं पहुॅंचा ही आउळॅं। तुम बहुत दूर से परेशान होकर आए हो।
            इसके कुछ दिन बाद कोसल नरेश की सभा में एक जटाधारी व्यक्ति आया। कोसल नरेश ने पूछा -कहिए किसलिए पधारे? जटाधारी ने कहा - मैं काशीराज हूॅं। आपने मुझे पकड़ लाने वाले को सौ स्वर्ण मुद्राएॅं देने की घोषणा कराई है। बस, मेरे इस साथी को धन दे दो। इसने मुझे पकड़कर आपके पास उपस्थित किया है।यह सुनकर उस व्यापारी के साथ सारी सभा सन्न रह गई। प्रहरी की आॅंखों में भी आॅंसू आ गए। कोसलपति भी सारी बातें जानकर स्तब्ध रह गए।
            क्षण भर के बाद उनका अंतर्विवेक जाग उठा, वह बोले - महाराज! गुरुदेव महर्षि मुद्गल सत्य कहते थे - शक्ति के साथ भक्ति न हो तो विवेक नहीं रह जाता। आज आपके भक्तिपूर्ण जीवन के सान्निधय में मेरा विवेक जाग उठा है। आज के युद्ध में मैं अपनी दुरंत आशा को जीतूॅंगा। आपका राज्य भी लौटा देता हूॅं, साथ ही अपना हृदय भी प्रदान करता हूॅं। बस, झट उन्होंने उनका हाथ पकड़कर सिंहासन पर बिठला दिया और उनके मलिन मस्तक पर मुकुट चढ़ा दिया। सारी सभा धन्य-धन्य कह उठी। व्यापारी को भी उसकी माॅंगी हुई स्वर्ण मुद्राएॅं मिल गईं। इतने में महर्षि मुद्गल भी उसी सभा में पधार गए। काशीराज व कोसल नरेश, दोनों ने उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने इन दोनों को आशीर्वाद देते हुए कहा- अब तुम दोनों ठीक समझे कि जगन्माता के नित्यस्वरूप को शक्ति व भक्ति के सुखद संयोग से ही समझा जा सकता है।


Friday, July 18, 2014

सद वाक्य

  1. अवांछनीय परिस्थिति से उभरने के लिए की गई पुकार का नाम ही प्रार्थना है।
  2. यदि मनुष्य के पास कोई ऐसा आदर्श नहीं है, जिसके लिए वह मर-मिट सके तो उसके पास ऐसा कुछ भी सार्थक नहीं है जिसके लिए वह जीवन जीए।
  3. व्यक्ति सुबह शाम जप, ध्यान व पूजा पाठ तो करता है परन्तु शेष दिन की गतिविधियों एवं व्यावहार में वह शुद्र मानसिकता और स्वार्थीपन दिखाता है। ऐसा व्यवहार घण्टों की ध्यान साधना द्वारा प्राप्त फल पर पानी फेर देता है। 
  4. सद्गुणों का विकास व्यक्ति की आध्यात्मिक प्रगति का एक मूलभुत अंग है। इसकी तुलना खेत में से कंकर पत्थर और खरपतवार निकालने से की जा सकती है जिसके बिना मिट्टी उपजाउ नहीं बन सकती। बिना सद्गुणों के विकास के व्यक्ति में वह पात्रता विकसित नहीं होती जिससे व्यक्ति आध्यात्मिक उळॅंचाईंयों को छू सके। मर्यादाएॅं और नैतिक मूल्य योग रूपी वृक्ष की जड़ के समान हैं।
  5. खाया पिया अंग लगेगा, दान किया संग चलेगा, बाकि बचा जंग लगेगा।
  6. दो जरूरी काम खुश रहें व खुश रखें।
  7. वाणी की अपेक्षा व्यक्तित्व से उपदेश देना कहीं अधिक प्रभावशाली है।
एक दुआ है रब्ब से,
किसी का दिल न दुःखे मेरी वजह से।
ऐ खुदा कर दे कुछ ऐसी इनायत मुझपे कि
खुशियाॅं ही मिलें सबको मेरी वजह से।।

जो दूसरों के दुख में दुखी होकर दया करता है वह खुद दुःख दे छूट जाता है। जो दूसरों के कष्ट में खुशी मनाता है वह खुद कष्ट में जा गिरता है।


      शीत ष्ण सुख दुःख तथा शत्रु मित्र समान,
      बन निःसंग विचरे सदा सहे मान-अपमान।
      निंदा-सतुति सम जानता संतोष भरा मन में,
      स्थिरमति प्रिय वह भक्त है सर्वोपरि जग में|

न त्वहं कामये राज्यं, न स्वर्गं, न पुनर्भवम्।
कामये दुःखतप्तानाम् प्राणिनामार्तिनाशनम्।।
अर्थात् न मैं राज्य की कामना करता हूॅं, न स्वर्ग की और न मोक्ष की। मेरी तो बस एक ही मुराद है- दुःख आदि से तप्त प्राणी मात्र के सभी संतापों का नाश हो।

हमारी प्रवृत्ति दूसरों की बाह्य अवस्था देखकर उनके बारे में अच्छे-बारे की धारणाएं बनाने और केवल उनके दुर्गुणों को ढूंढ़ने की है। किन्तु यदि हम उनकी सतह के नीचें खोजेंगे तो हम पायेंगे कि असंख्य तत्त्व मिलकर एक व्यक्ति के स्वभाव के निर्माण करते हैं। दूसरों में हमें जो देाष दिखते हैं वे विषम परिस्थितियों के परिणाम हो सकते हैं, या वे ऐसी मानसिक प्रतिक्रियायें हो सकती हैं जो सदमें, आघात, शोषण, परित्याग, मोह भंग, असुरक्षा की भावना, पीड़ा, उलझन या रोग से उत्पन्न होती हैं।


यदि हम किसी के बुरे आचरण के मूल कारण को समझ जायेंगे, तो घृणा की अपेक्षा उस पर करुणा दर्शायेंगे। क्योंकि क्या प्रत्येक आत्मा मूलतः अच्छी नहीं है? एक सज्जन रोग से घृणा करेगा, परन्तु रोगी से प्रेम करेगा।