Thursday, April 8, 2021

जीवन की यात्रा को बेहतर बनाने का आसान तरीका क्या है?

जीवन की यात्रा को बेहतर बनाने का एकमात्र तरीका है, ध्यान की ऊर्जा को जगाकर अपने चैतन्य (consciousness) को मन के परे आयाम में प्रतिष्ठित कर जीवन-व्यवहार करना।

ध्यान (Meditation) के लिए कुछ समय नियमित रूप से निकालें और अपनी शून्यता को महसूस करें। शेष दिन भी आप ध्यान-पूर्वक (meditatively) जीते हुए व्यतीत करें।

ध्यान-पूर्वक (meditatively) जीने के सूत्र इसप्रकार हैं :

(1) अतीत की यादों और भविष्य की चिंताओं के बिना वर्तमान क्षण को समर्पित भाव से जीना।

(2) चेतना को शरीर और मन से परे स्थित रखना। अर्थात् जाति, पंथ, लिंग, आयु, धर्म, रंग, नस्ल और राष्ट्रीयता से परे खुद को आत्मा के रूप में चिंतन करना

(3) लोगों से बातचीत करते समय प्रतिक्रिया करने से बचना।

(4) अपने द्वारा की गई भलाई को भूल जाना और दूसरों के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के लिए उन्हें क्षमा करना।

(5) इच्छाहीनता का अभ्यास करना और जीवन द्वारा जो कुछ भी पेश किया जाता है उसे प्रसन्नता से स्वीकार करना। यह अहम् पर काबू पाने के लिए प्रमुख साधना है। क्योंकि अहम् इच्छा - पूर्ति द्वारा परिपुष्ट होता है।

(6) चीजों और लोगों के प्रति अनासक्ति का भाव रखना।

(7) किसी भी विश्वास-व्यवस्था से बाहर आना। अर्थात् किसी भी पंथ, गुरु, विचारधारा, संगठन आदि का एक अंधभक्त (फॉलॉअर) नहीं बनना।

(8) अपने दिमाग को अपने दिल से संतुलित करें, यानी तार्किक रूप से और साथ ही प्यार से सोचें।

(9) हर घटना का सकारात्मक पहलू ही देखना।

(10) अपने वचनों और कर्मों द्वारा दूसरों को उत्तेजित नहीं करना। साथ ही दूसरों के दुर्व्यवहार से उत्तेजित नहीं होना। *****

इनका पालन करने से आप अपने सच्चे आत्म-स्वरूप (True Self) को उपलब्ध हो जाएंगे। जो आप को कर्ता-भाव से मुक्त कर देगा। फ़िर आप जो करेंगे वही अकर्म होगा।

*****

जीवन में उपरोक्त आचार संहिता स्वाभाविक हो जाती है जब आपको अपने वास्तविक "स्वत्व" का एहसास होता है।*****

With Thanks by--- Vijay Prakash 

No comments:

Post a Comment