Saturday, October 10, 2020

आंखों को किस तरह से सुरक्षित रख सकते हैं

 

एक आदमी जिसकी आंख कमजोर हो रही है उसे किन चीजों का सेवन करना चाहिए?

जैसे की आप जानते ही होंगे कि हमारे लिए हमारी आंखे कितनी अनमोल चीज है, और हमें भी इसका ख्याल अच्छे से रखना चाहिए। लेकिन आज के दौर में हम इतने खो गये हैं कि इनका ख्याल रखने का समय भी नहीं निकाल पा रहें हैं। सुबह से शाम तक हम सिर्फ अपने जारूरतों को पूरा करने में लगे रहते हैं पर हमारे लिए जो चीज जारूरी है उसके लिए हम थोड़ा सा समय भी नहीं देते हैं।


आज हम अपने आंखों को किस तरह से सुरक्षित रख सकते हैं उसके बारे में जानेंगे -

1. सुबह जैसे ही हम उठते हैं उसके बाद हमें अपने आंखो के साथ चेहरे को भी साफ पानी से धो लेना चाहिए ।

2. उसके बाद अगर आप कसरत हैं तो सबसे आखिर में अपने आंख का भी कसरत करने मत भूलिए। अपनी आंखो का कसरत करने के लिए निम्न स्टेज का पालन करें -

सबसे पहले आप अपनी आंखो को चारो ओर घुमायें। अगर आपको घुमाना नहीं आता है तो सबसे पहले आप बांए, ऊपर, दांए, तथा नीचे इस क्रम में धीरे - धीरे से घुमायें और जब आप अच्छी तरह से घुमाने लगे तो इसे आप थोड़ी जोर से घुमा सकते हैं। आप अपनी आंखों को 2-3 मिनट तक ही घुमायें और ऐसा आप रोज दिन कीजिए।

3. अब जो मैं बताने जा रहा हूं यह बहुत ही जारूरी है। इसे आप जारूर से जारूर कीजिए।

सबसे पहले आप अपने दीवार में एक बिंदु बना लीजिए और यह बिंदु ना तो बहुत बड़ा होना चाहिए ना ही बहुत छोटा, मीडियम आकार का ही बनायें। बिंदु बनाने के बाद आप दीवार से 3-4 कदम की दूरी पर खड़े हो जाईये। उसके बाद आप उस बिंदु को बिना पलक झपकाये लगातार देखने का प्रयास कीजिए। पहली बार में 15-30 सेंकेण्ड ही देखने पायेंगे और इस प्रकिया में आपके आंखो से आंसू आने लगेगा जो कि अच्छा है। फिर 1-5 मिनट देखने का कोशिश कीजिए। ऐसा करते-करते आप अपने देखने की क्षमता को लगातार बढ़ाते रहिये और जितना अधिक हो सके उतना देखने की कोशिश कीजिए। इससे हमारी आंखो की रोशनी बढ़ने के साथ-साथ हममें पढ़ने की क्षमता भी बढ़ जाती है।

अब आती है खाने की बात। तो हमें क्या-क्या खाना चाहिए जो कि हमारी आंखो के लिए लाभकारी हो।

अगर आपको पपीता, गाजर, कददू की सब्जी, और हरी सब्जी, ये चीजे खाने को मिलती है तो जारूर खायें। जो कि हमारी आंखो के लिए बहुत लाभकारी है।

हम अपनी आंखो को खराब होने से कैसे रोके-

1. जब हम गाड़ी चलाते है और उस रोड पर बहुत ही धूल उड़ते है तो ऐसे में हमे चश्मे पहनकर गाड़ी चलानी चाहिए। इसलिए सफर में हमेशा एक चश्मा साथ में होना चाहिए।

2. मोबाईल की स्क्रीन को आंख के नजदीक लाके ना खेले। और हमेशा स्क्रीन की ब्राईटनेस को कम करके ही खेले।

3. टी.वी को कम से कम 5 फीट की दूरी से ही देखना चाहिए।

4. माता-पिता की भी जिम्मेदारी होती है कि वे अपने बच्चों को सही तरीके से मोबाईल चलाने का सलाह दें, क्योंकि इस समय में मोबाईल की उपयोगिता बढ़ती ही जा रही है।

तो ये थे कुछ टिप्स जो आपको हर रोज करने की आवश्यकता है। यकीन मानीये ऐसा करने से आपको कभी भी चश्मे नहीं लगेंगे।


Vijay Kumar

No comments:

Post a Comment