Friday, February 12, 2016

रोज़ाना शहद खाने के 13 लाभ

1. नियमित रूप से शहद खाने से पेट का कैंसर कभी नहीं होता है। इसमें आॅक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ट्यूमर बनने से रोकते है।
2. रोज़ाना दो चम्मच शहद खाना बालों के लिए भी लाभदायक होता है, ये बालों को गिरने से रोकता है। स्किन को ग्लोइंग और प्राॅब्लम फ्री बनाता है।
3. नियमित रूप से कम से कम एक बड़ा चम्मच शहद का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। शरीर स्वस्थ, सुन्दर और सुडौल बनता है।
4. एक छोटी चम्मच त्रिफला और एक चम्मच शहद मिलाकर रात में सोते समय खाएं और ऊपर से दूध पी लें, पेट के सभी रोगों से छुटकारा मिल जाएगा।
5. रोज़ाना शहद खाने से मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं। शहद का सेवन करने से डाजजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है। बूढ़े लोग जिनका डायजेशन कमज़ोर हो चुका है, उनके लिए शहद बहुत फायदेमन्द होता है।
6. ठंडे पानी में शहद मिलाकर रोज़ाना लेने से त्वचा का रंग साफ होता है और चेहरे पर लालिमा व कांति भी आ जाती है रोज़ 25 ग्राम शहद दूध के साथ ज़रूर लें। इससे शरीर को ताकत मिलती है।
7. शहद का नियमित सेवन करने से एलर्जी की समस्या नहीं होती है, क्योंकि इसमें विटमिन बी 1, बी 2, बी 3, बी 4, बी 6 होता है। यदि आप रोज़ शहद का उपयोग करते हैं तो आपके शरीर के हार्मोंन्स भ्ी कन्ट्रेल में रहते है।
8. रोज़ाना शहद का उपयोग करने से आँखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही कफ, अस्थमा और हाईब्लप्रेशर की समस्या में भी फायदा होता है।
9. नियमित रूपसे शहद के सेवन से खून साफ होता है और दिल से सम्बन्धित बीमारियाँ होने की सम्भावना बहुत कम हो जाती है।
10. रोज़ शहद खाने से गले की खराश की समस्या भी नहीं होती है। शहद में एन्टी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया को साफ करते हैं।
11. बार-बार किडनी स्टोन की समस्या परेशान करती हो तो नियमित रूप से नींबू पानी में शहद मिलाकर पिएं यह समस्या नहीं होगी।
12. रोज़ाना एक चम्मच शहद लेने से नींद बहुत गहरी आती है, गैस्ट्रिक समस्या ख़त्म हो जाती है।
13. नियमित रूप से शहद लेने पर पेट के छोटे-मोटे घाव और शुरुआती स्थिति का अल्सर शहद को दूध या चाय के साथ लेने से ठीक हो सकता है।

No comments:

Post a Comment