Sunday, October 6, 2013

Jeevan Sanghrash Book-New Matter part-6

सावित्री कुण्डलिनी तन्त्र
       क्या साधना के द्वारा वाहृय परिस्थितियों पर नियन्त्रण सम्भव है? जैसे क्या किसी की हार को जीत में बदला जा सकता है? क्या किसी का हृदय परिवर्तन सम्भव है? ये सभी उच्च स्तर के प्रयोग साधना के माध्यम से सम्भव होते नजर आँएगें यह सावित्री महाविज्ञान है जिसको अभी तक गोपनीय रखा गया है। देवशक्तियाँ सुपात्रो के आने तक इनको गोपनीय रखना पसन्द करती हैं। इनके कर्इ कारण है- पहला यदि कम पात्रता वाला व्यक्ति अपनी प्रसिद्धि के चक्कर में इन प्रयोगो को करना चाहे तो अपना नुकसान भी कर सकता है। दूसरा इनके लिए उपयुक्त वातावरण की आवश्यकता रहती है। कहने के लिए आश्रम बहुत है परन्तु अधिकतर आश्रम वालो की चाह यह रहती है कि ज्यादा से ज्यादा धन जनता आए जिससे जनता का लाभ हो आश्रम की प्रसिद्धि हो उनका ध्यान धन जनता को उंदंहम करने में ही लगा रहता है। श्री अरविन्द अपने जीते जी बड़े सुपात्रों के ही अपने आश्रम में घुसने देते थे क्योंकि उन्होंने वो आश्रम उच्च स्तरीय प्रयोगों के लिए सुरक्षित रखा था। भीड़ बढ़ने से आश्रम उच्च स्तरीय साधनाओं से वंचित रह जाते है। अधिकतर आश्रमों में आधी से अधिक जनता साधना वाली मानसिकता की नहीं होती। ऐसा होने पर जो दूसरे लोग साधना करना भी चाहते है उनको भी व्यवधान उत्पन्न होता है। यदि आश्रम साधना की मानसिकता को लेकर चलते है तो उन्हें दिखावे की मानसिकता को रोकना होगा, भीड़ को बढ़ने से रोकना होगा अनावश्यक प्रचार को रोकना होगा, आश्रम से पल रही अनावश्यक गन्दगी को साफ करना होगा। वहाँ औषधि कवक गौ दूध, गौघृत, यज्ञ आदि का उचित प्रबन्ध करना होगा, शान्त वातावरण का निर्माण करना होगा। हम छोटे-छोटे लाभों के चक्कर में बड़े लाभों से वंचित रह जाते है। आज इस बात की आवश्यकता है कि आश्रमों में सावित्री के प्रयोगों पर शोध कार्य हो। हमारे सामने कुछ ज्वलन्त प्रश्न आकर खड़े हो जाते है। श्री अरविन्द, आचार्य श्री राम, श्री रमण, देवरहा बाबा अनेक आत्माएँ शरीर छोड़ गयी। हम उनका प्रचार करते है उनका गुणगान करते हैं परन्तु जो प्रयोग दुनिया के बदलने के लिए वो करते थे उसको वचों नहीं अपना पाते। ठीक है दूसरा केद्र श्री अरविन्द या श्री राम नहीं बन सकता परन्तु उसका एक या दो प्रतिशत तो कर सकता है। या उस दिशा में कुछ तो सफलता हासिल कर सकता है।
       हम कहते है कि श्री अरविन्द जी विज्ञानमय कोष का अनावरण कर गए आचार्य श्री आनन्दमय कोष का अनावरण कर गए परन्तु ऐसे कितने साधक है जो आज्ञा चक्र अथवा सहस्त्रार चक्र पर ध्यान करते रहे है या करने का प्रयास कर रहे हैं। यदि उनको हम छोटे मोटे सम्मेलन बुलाएँ तो उनका उत्साह वर्धन होगा एक दूसरे के अनुभवों से सभी लाभन्वित होंगे। हम ढ़ोल पीट रहे हैं कि विश्व कुण्डलिनी जागरण का महान प्रयोग इस युग के विश्वमित्र ने किया। परन्तु वो कौन है जो इस channel में रहे है क्या हमने कभी यह खोजने का प्रयास किया? या हम भेड़ा चाल में चल रहे है। पैसा, मीडिया के द्वारा मिशन के बड़ा करते रहो, name and fame अर्जित करते रहो। आज लीक से हटकर चलने की सोचने की आवश्यकता हैं। आश्रम परम्परा एक व्यापार बने वरण तक्षशिला नालन्दा की तरह उच्च स्तरीय तपस्वी, प्रतिभावान व्यक्तित्व गढ़ने की कार्यशाला बने, यह अवतारी सत्ता, देव सत्ता की अपेक्षा है। क्या हम उस अपेक्षा पर खरे उतर पा रहे है? क्या हम उसी दिशा में आगे बढ़ पर रहे है? या हम इतने पर ही सन्तुष्ट है कि हमने इतनी जड़ी बूटी बेच दी, इतनी हवन सामग्री बेच डाली, मेलों में इतनी पुस्तकें बेच दी। इतने लोगो के इतने सत्र करा दिए। यह कार्य तो बहुत से मिशन कर रहे है फिर अवतार, महावतार अथवा युग निर्माण का दावा करने वाले क्या कुछ नया समाज को दे पा रहे है? इस बात से किसी को बुरा मानने की जरूरत नहीं है अपितु गम्भीरता पूर्वक एक मंथन एक समीक्षा की आवश्यकता है। यदि हम अपने को राष्ट्र का सजग प्रहरी, अर्थात् जीवन्त पुरोहित कहते हैं, देवसत्ताओं के वफादार अथवा उत्तराधिकारी कहते हैं तो बहुत विचारपूर्वक आगे बढ़ने की आवश्यकता है। अन्यथा सरकार जनता को कब तक बहलाएगी? कब तक मूर्ख बनाएगी? एक एक दिन तो उसकी पोल खुल ही जाएगी, फिर अपनी कथनी करनी के अन्तर पर पछताएगी। यदि स्थिति बिगड़ी तो जनता के जूते भी खाएगी। भारत की आत्मा जैसे-जैसे जाग रही है वह हर प्रशन का जवाब माँगेगी। क्यों नहीं समय रहते वायदे पूरे हो पाए में सवाल उठाएगी। जिन्होंने भी देवसत्ताओं के लिए अपना जीवन कुर्बान करने की शपथ ली है वो भीष्म पितामह की भूमिका निभाएँ। आश्रमों को तपोस्थली, साधनास्थली ही बने रहने के लिए जी संघर्ष करें। किसी की व्यक्तिगत महत्वाकाक्षा के कारण वहाँ विकार उत्पन्न होने पाए। पितामह तो शरशैफ पर कष्ट पाए थे। यदि हमने चुनौतियाँ स्वीकार नहीं की तो हम जीते जी कष्ट पाएँगे।
       भारत के हर आश्रम में अध्यात्म विज्ञान के प्रयोग चलने चाहिए। वहाँ की पवित्रता संरक्षित रहनी चाहिए। वो व्यापार अथवा व्यामिचार की ओर नहीं मुड़ने चाहिए। इतिहास से हमें सीखना चाहिए। बौद्ध मठ जब व्यामिचार की ओर मुडे तो तन्त्र व्यामिचार के कारण सब कुछ अनर्थ हो गया। अनेक मन्दिरों के ऊपर आज भी अश्लील चित्र उस इतिहास के साक्षी है। जैसे राम जन्म भूमि, कृष्ण जन्म भूमि पर जाकर हम अपनी तौहीन कराते हैं, क्या ऐसे मन्दिरों पर घूमकर हमारा सिर लज्जा से नहीं झुकता? यह सब कैसे हुआ? अनजाने में हुआ, गलती से हुआ। बड़ी सख्याँ में युवक युवतियाँ साधना के लिए बौद्ध मठो में आने लगे। मठ वाले उन्हें देख फूले नहीं समाते थे बड़े-बड़े खवाब देखते थे। परन्तु धीरे-धीरे वहाँ साधना की जगह वासना ने पैर पसारने शुरू कर दिए। आश्रमों में बढ़ती भीड़ पर यदि नियन्त्रण रहे तो यह गोरखधन्धा पनपने में देर नहीं लगती। हम तो इस अह्म में जी रहे है कि हमारा आश्रम बहुत बड़ा है। यहाँ इतनी सारी गतिविधियाँ चलती है। परन्तु यदि वहाँ कोर्इ गलत कार्य हो गया तो मीडिया को जनता को जवाब देना कठिन हो जाएगा और वर्षो की मेहनत पर पानी फिर जाएगा।


No comments:

Post a Comment